Uttarakhand DIPR
died

साथियों के साथ रुद्रपुर से गौला में नहाने आए युवक की डूबकर मौत

खबर शेयर करें

Report ring 

लालकुआं। गौला में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गयी। वह रुद्रपुर से अपने छह साथियों के साथ गौला में आया था।

पुलिस के मुताबिक रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी से छह युवक शनिवार शाम नहाने के लिए गौला में आए थे। वे शीशम भुजिया क्षेत्र में नहा रहे थे। इसी दौरान 18 वर्षीय संजीव श्रीवास्तव पुत्र रोशनलाल दलदल में फंस गया। साथियों ने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों को मौके पर बुलाया संजीव को गंभीर हालत में बाहर निकालकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top