देहरादून। भाजपा के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने मंडल पदाधिकारी के थप्पड़ जड़ दिया जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उसकी उसकी जमकर पिटाई कर दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उस समय मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
आईटीडी, ऑडिटोरियम में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम सम्पन्न होने से पहले सीएम धामी बाहर निकले और मीडियाकर्मियों से बातचीत शुरू की ही थी कि ऑडिटोरियम के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता व एक युवक के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढऩे पर युवक ने पार्टी के मंडल पदाधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे अन्य कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी। इस बीच एक महिला ने युवक का बचाव करते उसे बाहर निकाला। अन्य लोग भी उसके पीछे पिटाई करते हुए दौडऩे लगे। वहां अफरा तफरी मच गई। तब कुछ पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव कर युवक को पिटाई से बचाया और उन्हें अलग थलग कियाा।

