Uttarakhand DIPR
Bus

डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी बारात की बस, 13 की मौत, 34 घायल

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के झूलाघाट में भारत सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में गुरुवार देर रात भीषण सडक़ हादसा हो गया। हादसे में 13 बारातियों की मौत हो गई जबकि 34 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी है। मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस बारात को लेकर बैतड़ी से बजांग जा रही थी।

गुरुवार देर रात्रि बैतड़ी के पुरचुंणी नगरपालिका 7 भवने गांव से दुल्हन लेकर बजांग के सुनकुडा जा रही बस पुरचूंणी के बडग़ांव मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई।34 गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top