Uttarakhand DIPR
Ahilya

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में शनिवार शाम को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। उड़ान थिएटर वर्टिकल की ओर से आयोजित एवं लोकेन्द्र त्रिवेदी द्वारा निर्देशित इस नाटक में 25 युवा कलाकारों ने भाग लिया। नाटक को उपस्थित दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

HOLKAR

नाटक में अहिल्याबाई होल्कर की शक्ति, बुद्धिमत्ता और अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौडी गांव में अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था। अहिल्याबाई भारतीय इतिहास की प्रमुख शासिकाओं में एक थीं जिन्हें उनकी बुद्धिमत्ता साहस और जनसेवा के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपी सिन्हा ने अहिल्याबाई की जीवनी पर प्रकाश डाला। उड़ान के अध्यक्ष अनूप भटनागर ने कहा कि उड़ान का लक्ष्य युवा कलाकारों को अपना हुनर दिखाने के साथ ही उन्हें रंगमंच की समृद्ध परम्परा में योगदान देेने के लिए मंच दिलाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पदï्मश्री डीपी सिन्हा, मुख्य वक्ता, मुख्य वक्ता व उड़ान के संरक्षक भरत भूषण अरोड़ा, विशिष्ठ अतिथि एनएसडी के निदेाक चित्ररंजन त्रिपाठी, उड़ान के अध्यक्ष अनुपम भटनागर और संयोजक श्रुति मिश्रा मौजूद थे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top