खटीमा। सितारगंज नगर की सिडकुल रोड में गैस के ट्रक ने स्कूटी को पीछे टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार (65 )वर्षीय महिला बानो बेगम की दर्दनाक मौत हो गई। महिला अस्पताल से अपने दामाद के साथ सरकारी अस्पताल से दवा लेकर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो है। महिला का दामाद भी इस दुर्घटना में घायल हो गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक महिला अपने दामाद के साथ खटीमा रोड स्थित सरकारी अस्पताल से दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। सितारगंज के महाराणा प्रताप चौक से सिडकुल रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित श्री हरि होटल के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी में बैठी महिला इस दौरान गैस के ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आ गई। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला का दामाद जो स्कूटी चला रहा था वह भी घायल हो गया। महिला बानो बेगम की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।







Leave a Comment