Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 04 28 at 19.08.19

ऑटो रिक्शा में महिलाओं का मंगलसूत्र चुराने वाली शातिर महिला गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी । हल्द्वानी पुलिस ने ऑटो रिक्शा में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चोरी करने वाली शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को कुसुमखेड़ा निवासी दीपा खड़ायत ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च को वह कालाढूंगी टेम्पो स्टैंड से ऑटो रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थीं। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके गले से मंगलसूत्र गायब है। महिला ने शक जताया कि ऑटो में उसके पास बैठी एक संदिग्ध महिला, जो बार-बार खिसकने को कह रही थी, ने ही मौका पाकर मंगलसूत्र काट लिया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा सुरागरसी–पतारसी, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त चोरी की घटना में संलिप्त महिला चोर मुस्कान पत्नी अमित निवासी ब्रजधाम कॉलोनी थाना हाईवे मथुरा जिला मथुरा उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष को दिनांक 27.04.2026 को रोडवेज के स्टेशन हल्द्वानी के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी महिला ने मुखानी क्षेत्र में भी मंगलसूत्र चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। जांच में पता चला कि थाना मुखानी में भी उसके खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी की घटनाओं में उसका पति भी सहयोग करता था।

पुलिस ने दोनों मामलों से संबंधित चोरी का माल बरामद कर लिया है। बरामदगी के आधार पर दोनों अभियोगों में अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। फिलहाल आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top