Uttarakhand DIPR
New Heli Service

एक मई से महंगा हो जाएगा कुमाऊं के सीमांत और पर्यटक स्थलों का हवाई सफर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड के कुमाऊं मंडल के सीमांत इलाकों और पर्यटक स्थलों के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों का सफर अब महंगा होने जा रहा है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत संचालित की जा रही हेली सेवाओं में किराए में बढ़ोत्तरी की जा रही है। हेली सेवा संचालित करने वाली हेरिटेज एविएशन ने एक मई से हल्द्वानी से चलने वाले अधिकांश रूटों पर किराए बढ़ाने का फैसला किया है।

इस समय हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चम्पावत के लिए नियमित हेली सेवाएं संचालित हो रही हैं। कंपनी के अनुसार हल्द्वानी -मुनस्यारी रूट का किराया जीएसटी समेत करीब 5250 रुपए है जो बढक़र 5513 रुपए हो जाएगा। वहीं पिथौरागढ़ रूट का किराए में भी करीब 500 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी जिससे यह किराया 4200 से बढक़र 4750 रुपए हो जाएगा। हल्द्वानी चम्पावत रूट का नया किराया 2625 हो जाएगा। इसी तरह मुनस्यारी-पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा रूट पर भी यात्रियों को अब 2625 रुपए किराया देना होगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top