Uttarakhand DIPR
Accident jpg

फूल बेचने जा रहे बाइक सवार किसान को कैंटर ने कुचला

खबर शेयर करें

सितारगंज। बैगुल डाम से कमल का फूल लेकर बेचने जा रहे बाइक सवार को कैंटर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को निर्मल नगर निवासी हरिपद मंडल (62) पुत्र कार्तिक मंडल कमल का फूल लेने के लिए शाम को घर से बैगुल डाम के लिए निकला था। फूल लेने के बाद उसे बेचने के लिए डाम से सीधे शक्तिफार्म बाजार निकल गया। बाजार से एक किलोमीटर पहले कुसमौठ तिराहे पर सिडकुल से आए कैंटर ने उसे कुचल दिया। इस दौरान राहगीरों ने हरिपद को पीएचसी शक्तिफार्म पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है और चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि हरिपद पलंबर का काम करता था। उनकी करीब आधा एकड़ जमीन है, जिसमें वह सब्जी लगाया करते थे। उसके तीन बच्चे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top