चमोली। चमोली में भालू ने महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलावस्था में महिला को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
भालू ने महिला का पूरा मुंह और सिर बुरी तरह नोच दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बूंगा गांव की 26 वर्षीय गोविंदी अपने मायके आई हुई थी। वह पास के ही खेतों में चारा लेने जा रही थी तभी घात लगाकर बैठे भालू ने गोविंदी पर हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को 108 की सहायता से सीएचसी धराली ले जाया गया और वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।







Leave a Comment