Uttarakhand DIPR
bag

बस से उड़ाए नौ लाख के जेवर, शादी में जा रहे थे सितारगंज

खबर शेयर करें

Report Ring Desk

सितारगंज। शादी में शामिल होने बस से सितारगंज जा रहे दिल्ली निवासी व्यक्ति के बैग से नौ लाख के जेवरात चोरी हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के दन्या निवासी राजेश जोशी संगम विहार दिल्ली में रहते हैं। वह सितारगंज रिश्तेदार के यहां शादी में जा रहे थे। इसके लिए वह दिल्ली से बस में रुद्रपुर के लिए बैठे। 26 फरवरी की सुबह रुद्रपुर बस स्टेशन पहुंचे। यहां से वह सितारगंज के लिए दूसरी बस में बैठे।
उन्होंने बैग चेक किया तो सब ठीक था। बस सवार कुछ लोगों ने शीट न होने की बात कहते हुए बैग को आगे रखने को कहा। उन्होंने चालक के पास बोनट में बैग रख दिया। सितारगंज जाकर उन्होंने बैग खोला तो बैग में कट लगा था। बैग से सोने की मांग टीका, झुमके, नथ, मंगलसूत्र, हाथों की पाजी सहित करीब 9 लाख के जेवरात गायब थे।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top