Uttarakhand DIPR
death 1 e1618457869993

शाम से था लापता, घर के पास नहर में मिली लाश

खबर शेयर करें

Repoer Ring Desk

हल्द्वानी। टीपी नगर पुलिस चैकी क्षेत्र में नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान महेश चंद्र के रूप में हुई है । वह सोमवार शाम से लापता था।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड पंचक्की निवासी 45 वर्षीय महेश चंद्र सोमवार शाम से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश की मगर पता नहीं चल पाया है। इसके बाद परिजनों ने टीपी नगर चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार सुबह महेश चन्द्र के घर पास नहर में एक शव दिखाई दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो पता चला कि मृतक रामपुर रोड का ही रहने वाला महेश चंद्र है। मृतक के दो बच्चे हैं। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top