Uttarakhand DIPR
russia e1611911113204

रूस की आबादी में बड़ी गिरावट, पढ़िए स्टोरी

खबर शेयर करें

Report Ring News

एक ओर भारत में हम जनसंख्या विस्फोट से परेशान हैं, वहीं रूस की आबादी में भारी गिरावट दर्ज की गयी है। बताया जाता है कि पिछले साल रूस की जनसंख्या में लगभग 5 लाख 10 हजार की कमी रिकार्ड की गयी। इस तरह पिछले डेढ़ दशक में पहली बार जनसंख्या में इतनी बड़ी गिरावट देखी गयी है।

रूसी संघीय ब्यूरो की वेबसाइट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार रूस की जनसंख्या 2020 की शुरुआत में लगभग 14 करोड़ 67 लाख थी, जिसमें 5 लाख 10 हजार की कमी आयी है। पिछले 15 वर्षों में रूस की आबादी में यह सबसे अधिक गिरावट है।

Hosting sale

russ

आखिरी बार 2005 में रूस की जनसंख्या में भारी गिरावट आयी थी, जो लगभग 6 लाख की कमी थी। आंकड़ों की मानें तो 2018 और 2019 में रूसी नागरिकों की संख्या में प्रति वर्ष लगभग 1 लाख की कमी देखी गयी।

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन कई बार जनसंख्या में जारी गिरावट पर चिंता जता चुके हैं। साथ ही उनका कहना है कि लोगों को अधिक बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। हालांकि उनकी अपील का भी लोगों पर असर होता नहीं दिख रहा है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top