Uttarakhand DIPR
girls

शादी करने के लिए घर से भागी दो युवतियां, देहरादून से बरामद

खबर शेयर करें

Report ring desk

देहरादून। समलैंगिक विवाह करने के लिए निकलीं हापुड़ (उत्तर प्रदेश)  की दो युवतियों को वहां की पुलिस ने देहरादून से बरामद किया है। दोनों 27 अक्तूबर को लापता हो गई थीं। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उनको डोईवाला क्षेत्र से बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। 

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के दो गांवों की रहने वाली दो युवतियां  साथ में सिलाई सीखती थीं। इसके लिए वह शहर जाती थीं। निकटता बढ़ने पर दोनों एक दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय ले लिया। इसके लिए वह 27 अक्तूबर को वह घर से निकल गईं।
परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। दोनों के परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों युवतियों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगा दिया। उनकी लोकेशन देहरादून में मिली थी। पुलिस ने देहरादून पहुंचकर दोनों को बरामद कर लिया है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top