clash between two prisoners, one died in haldwani jail

रुद्रप्रयाग के जखोली में चट्टान गिरी, दो की मौत

खबर शेयर करें

 

Report ring desk

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जखोली गांव के पांजणा गांव में चट्टान के नीचे आने से दो लोगों की दबकर मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक पंजाणा गांव के ग्रामीण गांव से लगे जंगल से निर्माण कार्य के लिए पत्थर निकाल रहे थे।

मंगलवार शाम पहाड़ी से चट्टान गिर गयी। चट्टान के नीचे दबने से गोपाल सिंह पंवार (40) पुत्र बचन सिंह पंवार और गुमान सिंह गुसाईं (48) पुत्र कुंदन सिंह गुसाईं की घटनास्थल पर मौत हो गयी। जबकि नवनीत सिंह पुत्र जबर सिंह घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दोनों शवों को पोस्मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top