d1

जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आई म्यर पहाड़ उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति

खबर शेयर करें

कोरोनाकाल में बांट रहे हैं मास्क, सैनिटाइजर और फूड के पैकेट

Report ring desk

नई दिल्ली कोरोनाकाल में विनोद नगर में रहने वाले उत्तराखंड समाज के लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। म्यर पहाड़ उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति विनोद नगर की ओर से जरूरतमंद लोगों को मास्क, सैनिटाइजर एवं फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। समिति के सदस्य पूरे क्षेत्र में घूमकर सब्जी वालों, रिक्शा चालकों, रेहड़ी पटरी वालों व अन्य जरूरतमंदों को मास्क, सैनिटाइजर व खाने के पैकेट बांट रहे हैं। संस्था के लोग अब तक सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं। कोरोना काल ही नहीं बल्कि किसी भी तरह की आपदा में समिति के सदस्य हमेशा से ही अपने स्तर पर जरूरतमंदों की मदद करते आए हैं। यही नहीं कोरोना काल में समिति के सदस्य जरूरतमंदों को आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।

d

समिति के अध्यक्ष कुंदन भैंसोड़ा ने बताया कि समिति का उद्देश्य समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना है और मुसीबत के समय मिलकर हर जरूरतमंद की मदद करना है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से लेकर अब तक समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही हैं। उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं बोली भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही इस समिति का गठन किया गया था। समिति विगत चार साल से उत्तराखंड के हर तीज-त्यौहार को मनाने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, होली मिलन समारोह, ऐपण एवं बोली-भाषा को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

d2

समिति के सदस्य गणेश गैड़ा ने बताया कि समिति के सभी सदस्य नौकरीपेशा हैं बावजूद इसके अपने काम से समय निकालकर और अपने वेतन का कुछ अंश जमा करके समिति के सदस्य जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कोरोनाकाल में भी समिति की ओर से जरूरतमंद लोगों, सब्जी -फल बेचने वालों, रिक्शा चालकों व अन्य रेहड़ी पटरी वालों को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर व भोजन के पैकेट वितरित किए जा कर रहे हैं। जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं में कुंदन भैंसोड़ा, गणेश गैड़ा, योगेश जोशी, सुरेश विनोली, भुवन जुयाल, दिनेश जोशी, महेश शर्मा का विशेष योगदान रहा। सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन विभैंसोड़ा ने बताया कि आगे भी समिति जरूरत मंद लोगों की मदद करती रहेगी।

Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top