रुद्रप्रयाग। बारात से लौट रहा एक वाहन बांसवाड़ा-केंदार मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रांसी गांव में दो विवाह समारोह आयोजित किए गए थे। इस बीच बारात से लौट रहा वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन के खाई में गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दूल्हे के मामा की भी मौत होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मना रहे परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक छा गया।







Leave a Comment