Uttarakhand DIPR
haldwani news roadways buses are going from haldwani to babiyad via bhowali

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने किया आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। करीब 3500 चालक और परिचालक कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे रोडवेज सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्तूबर से कार्यबहिष्कार की घोषणा की थी। इस संबंध में परिवहन निगम को नोटिस देकर अवगत कराया था। गुरुवार को परिवहन निगम के अधिकारियों ने वार्ता के लिए यूनियन के अध्यक्ष कमल पपनै और महामंत्री अशोक चौधरी को आमंत्रित किया। सुबह 11:30 बजे कुल्हान स्थित परिवहन निगम के कार्यालय में अधिकारियों व यूनियन पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई।

महामंत्री चौधरी ने बताया कि अगस्त व सितंबर का वेतन रोडवेज के चालक व परिचालकों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिन वेतन के कर्मचारियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ता है। अध्यक्ष पपनै ने कहा कि हड़ताल से करीब एक हजार रोडवेज की बसें प्रभावित हो सकती हैं।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top