बागेश्वर। खरीददारी के लिए अपने पिता के साथ बागेश्वर बाजार गई एक किशोरी रहस्यमय स्थिति में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद भी जब किशोरी का कहीं पता नहीं चल पाया तो पिता ने तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में पिता ने बताया है कि वह अपनी 19 वर्षीय पुत्री के साथ बीते 23 अक्तूबर की सुबह लगभग 11:30 बजे सामान खरीदने बागेश्वर बाजार गया था। अस्पताल पुल के पास पहुंचने पर युवती ने पिता से कुछ सामान खरीद कर तुरंत वापस लौटने की बात कही। लेकिन कफी देर बाद भी वापस नहीं लौटने पर पिता ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाय। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां भी काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि पिता की तहरीर पर किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी गई है।







Leave a Comment