Uttarakhand DIPR
rekha aarya

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय, मंत्री ने विधानसभा सत्र में दी जानकारी

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा। विधानसभा सत्र में विधायक उमेश कुमार के सवाल पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने लिखित जवाब में कहा, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी।

विधायक ने कहा, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री बताएं कि सरकार राज्य में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय को बढ़ाने पर विचार कर रही है। यदि मानदेय बढ़ाया जाएगा तो इसमें कितनी धनराशि की वृद्धि की जाएगी। इसके लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा, सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी। कितना मानदेय बढ़ेगा। इस विषय पर राज्य सरकार राज्य के वित्तीय संसाधनों के आधार पर विचार करेगी।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top