बदायूं। बदायूं में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बंदायू के उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव से पुलिस को पीआरबी के माध्यम से सूचना मिली कि गांव निवासी आशीष ने अपनी पत्ïनी मोहिनी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
मोहिनी की शादी आशीष के साथ साल 2012 में हुई थी। दंपत्ति के चार बच्चे हैं। मां की मौत और पिता के फरार होने से बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है।







Leave a Comment