CM Dhami 1

सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले 10वीं और 12वीं के बच्चों को मिलेगा टैबलेट

खबर शेयर करें
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में सीएम ने की घोषणा

देहरादून। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा एक छात्रा के ऑनलाइन पढ़ाई के लिए डिवाइस की जरूरत से जुड़े सवाल के बाद की।

सीएम धामी ने कहा कि विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम टैबलेट खरीदने के लिए राशि उनके बैंक खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 140 विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान के तहत 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और सुझाव साझा किए थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के उपयोगी सुझावों को योजनाओं और नीति-निर्धारण से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। सीएम ने विकसित उत्तराखंड के विजन को लेकर विद्यार्थियों के विचारों व सुझावों को जाना। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से बड़ेे सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

छात्रा ने बताई ऑनलाइन पढ़ाई की परेशानी

संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से कहा कि आजकल ऑनलाइन पढ़ाई का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं होती कि वे बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top