WhatsApp Image 2026 09 17 at 18.37.28

सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचा शख्स अचानक गिरा, केमिस्ट ने सीपीआर देकर बचाई जान

खबर शेयर करें

चमोली । कर्णप्रयाग-सिमली मार्ग स्थित एक मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह स्टूल पर बैठे-बैठे अचानक जमीन पर गिर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल स्टोर संचालक कैलाश चंद्र ने तत्काल सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी मदद की। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 17 at 18.37.42

सीने में दर्द की शिकायत लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचा था व्यक्ति

मेडिकल स्टोर संचालक कैलाश चंद्र के अनुसार, 16 सितंबर की देर शाम एक व्यक्ति अपनी मां के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचा था। उसने सीने में दर्द की शिकायत की। इस पर उसका ब्लड प्रेशर जांचा गया, जो करीब 140 था। कैलाश चंद्र ने उसे तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी, लेकिन व्यक्ति ने अस्पताल जाने से इनकार कर गैस की दवा देने को कहा।

इसी दौरान वह अचानक स्टूल से नीचे गिर पड़ा। स्थिति को समझते हुए कैलाश चंद्र ने तुरंत उसे सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मिली प्राथमिक सहायता से उसकी हालत संभलने में मदद मिली। फिलहाल डॉक्टर उसका उपचार कर रहे हैं और उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

मैक्स अस्पताल में भी कर चुके हैं काम

कैलाश चंद्र ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2011 में देहरादून से फार्मेसी का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में करीब तीन वर्ष तक काम किया। वह लंबे समय से मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आपात स्थिति में समय पर प्राथमिक सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण होता है।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें व्यक्ति को अचानक जमीन पर गिरते और मेडिकल स्टोर संचालक को तत्काल उसकी मदद करते हुए देखा जा सकता है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top