River

सरयू में युवक के छलांग लगाने से मचा हडक़ंप, रेस्क्यू टीम को सकुशल मिल गया युवक

खबर शेयर करें

बागेश्वर। सरयू नदी में एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक के अचानक नदी मेें छलांग लगाने की घटना से लोगों में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने तुरंत तलाश शुरू की। तलाशी टीम ने देखा कि तब तक युवक खुद ही तैरकर ठंडी सडक़ के समीप सुरक्षित अवस्था में आ चुका था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे नदी में कुछ कोई चीज तैरती नजर आई तो उसने छलांग लगा दी। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार अपराह्न करीब एक बजे आपदा नियंत्रण कक्ष से दमकल विभाग को सूचना मिली कि विकास भवन मार्ग पर कलक्ट्रेट पुल से एक युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी है। स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने विकास भवन मार्ग से अग्निकुंड पुल क्षेत्र तक सघन तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान नदी में छलांग लगाने वाला युवक तैरकर ठंडी सडक़ के समीप सुरक्षित मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कार्की (38) पुत्र नंदन सिंह कार्की, निवासी छानी भटखोला बताया। नदी में छलांग लगाने का कारण पूछने पर युवक ने बताया कि उसे पानी में कुछ तैरता हुआ दिखाई दिया था। उसे देखने के लिए उसने नदी में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची 112 और कोतवाली पुलिस की टीम ने आवश्यक कार्रवाई के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top