Almora

मलबे की चपेट में आने से गिरा मकान, मॉ-बेटी और बेटे की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लाक स्थित वडयूड़ा गांव में आधी रात घर में आए मलबे की चपेट में आने से मॉ-बेटी और बेटे की मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। मलबे की चपेट में आने से मकान भरभराकर गिर गया जिससे मॉ-बेटी और बेटा मलबे में दब गए। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

आधी रात करीब 2 बजे अचानक पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आने से वडय़ूड़ा गांव का एक आवासीय मकान भरभराकर गिर गया, जिसे परिवार के तीन लोग दब गए। सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाया गया। मृतकों की पहचान प्रेमा देवी (42 वर्ष), पत्नी राजेन्द्र राम, कल्पना आर्या (19 वर्ष) पुत्री राजेन्द्र राम और मनीष कुमार (18 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र राम के रूप में हुई. वहीं, 01 व्यक्ति गुलाब राम मकान के बाहर स्थित कमरे में सो रहे थे, जो मकान ढहने के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे.आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है प्रशासन की टीम परिजनों से बातचीत कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top