Uttarakhand DIPR
CJP Protest

सीजेपी प्रदर्शन के चलते आज भी 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के बीच शनिवार को भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के चलते दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनने 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

वहीं प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार को साफ चेतावनी दी गई है कि अगर उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं हुईं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं जंतर मंतर पर बड़ी संख्या में लोग लगातार प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं।

आज ये 18 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेके्रटेरिएट, दिल्ïली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान और नई दिल्ली।

मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र – सोनम वांगचुक

उधर, अपनी भूख हड़ताल तोडऩे पर एक बयान जारी करते हुए एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा कि छात्रों के लिए 26 दिन तक भूखा रहने के बाद 11 किलो वजऩ कम हो गया, मसल्स चले गए और मेरे ऑर्गन्स और ब्रेन ऐसे डैमेज हो गए हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता, और यह सब लद्दाख की कड़ाके की ठंड से आने के बाद दिल्ली की चिलचिलाती धूप में ये सब करने के बाद। क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा कि मेरा अनशन कितना पवित्र था।

 

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top