Uttarakhand DIPR
drawn

खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से दो मासूमों की मौत

खबर शेयर करें

काशीपुर। नगर की महादेव कॉलोनी में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे आसपास खेल रहे थे। भीषण गर्मी के कारण वे नहाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन गहराई का अंदाजा न लगने से डूब गए।

घटना की जानकारी करीब आधे घंटे बाद उस समय हुई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक बच्चे का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद दोनों बच्चों को तत्काल काशीपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर तहसीलदार पंकज चंदोला नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान मयंक (6), पुत्र नन्हे, निवासी महादेव कॉलोनी (बड़े गुरुद्वारे के पीछे) तथा देव (6), पुत्र राजेंद्र कश्यप, निवासी महादेव कॉलोनी एवं मूल निवासी अलीनगर जागीर, थाना सवार, जनपद रामपुर के रूप में हुई।

बताया गया कि राजेंद्र कश्यप का परिवार महादेव कॉलोनी में अर्जुन कश्यप के मकान में किराये पर रहकर छोटा-मोटा रोजगार करता है। दोनों परिवार घटना स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रहते हैं।

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि एक बच्चे का शव पानी की सतह पर दिखाई देने के बाद ही लोगों को हादसे की जानकारी मिली। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

उधर, नगर निगम की टीम ने बुलडोजर की सहायता से खाली प्लॉट में भरे पानी की निकासी शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top