Uttarakhand DIPR
Railways 696x469 1

रेलवे में निकली आरआरसी की भर्ती, मेरिट बेस पर होगा सेलेक्शन

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। रेलवे रिकू्रटमेंट सेल (आरआरसी) ने 1800 से अधिक पदों के लिए अप्रेंटिस की भर्ती निकाली है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की तरफ से इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस भी 8 जुलाई से शुरू हो चुके हैं। जो कैंडिडेट्स रेलवे के साथ काम करने के इच्छुक हैं, वो इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। कैंडिडेट्स आरआरसी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर अप्लाई कर सकते हैं।

आरआरसी ने अप्रेंटिस की यह रिक्तियां फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाली हैं। चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। मेरिट बेस पर ही कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग के लिए चुना जाएगा।

यह मांगी गई है योग्यता

अभ्यर्थी ने एसएससी/मैट्रिकुलेशनध्10वीं या समकक्ष परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया हो। आवेदक ने आयु 15 से 24 साल के बीच हो। उम्र की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी उम्र में कैटेगिरी के मुताबिक नियमानुसार छूट दी जाएगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top