Uttarakhand DIPR
Rain Delhi scaled

दिल्ली में दो दिन से लगातार बारिश, कई जगह जलभराव, यातायात प्रभावित

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार सुबह से हो रही बारिश की वजह से लोगों को दफ्तर-स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर कई इलाकों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते कई इलाकों मेें जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है।

Delhi Rain

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली और आसपास के शहरों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली के तुकमीरपुर और खजूरी क्षेत्र में सबसे अधिक 160 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मयूर विहार में 103 मिमी, दिल्ली विश्वविद्यालय में 90 मिमी और महरौली में 86 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top