देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाते हुए इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर बारिश और लैंडस्लाइड ने उत्तराखंड में भारी तबाही भी मचाई है। मसूरी में 100 साल पुराना पेड़ गिर गया। वहीं टिहरी गढ़वाल जिले में सुरकंडा के पास कद्दूखाल में रेस्टोरेंट से सटा एक पुराना भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गया।
टिहरी गढ़वाल जिले में सुरकंडा के पास कद्दूखाल में रेस्टोरेंट से सटा एक पुराना भवन ताश के पत्तों की तरह ढह गया। सुरकंडा के पास कद्दूखाल में राष्ट्रीय राजमार्ग-चम्बा-मसूरी हाइवे पर भूस्खलन से दो रेस्टोरेंट खतरे की जद में आ गए। एहतियात के तौर पर दोनों रेस्टोरेंट, आसपास के खोखे और श्रमिकों की झुग्गियों को खाली करा दिया गयाा है। वहीं, भूस्खलन में एक पुराना खाली भवन भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 9 जुलाई को उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी। कल 10 जुलाई के लिए भी पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें पूर्वानुमान के अनुसार इन सभी दिनों में राज्य में बारिश होगी।







Leave a Comment