Uttarakhand DIPR
EPFO

पीएफ खाताधारकों के लिए खुशखबरी: 15 जुलाई तक आ जाएगा 8.25 % ब्याज

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने देश के करोड़ों पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। संगठन ने घोषणा की है कि 15 जुलाई तक करीब 34 करोड़ पीएफ खातों में वित्त वर्ष का 8.25 प्रतिशत ब्याज जमा किया जाएगा। इसके तहत लगभग 1.44 लाख करोड़ रुपये की ब्याज राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

इस बार ब्याज जमा करने की प्रक्रिया नए सेंट्रलाइज्ड आईटी सिस्टम के जरिए होगीए जिससे पहले की तुलना में प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।
नई व्यवस्था के तहत देशभर के सभी पीएफ खातों का डेटा एक केंद्रीकृत डेटाबेस में उपलब्ध रहेगा।

पहले प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालय का अलग डेटाबेस होता था, जिसके कारण कई सेवाओं के लिए संबंधित कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता था। अब सदस्य किसी भी अधिकृत ईपीएफओ कार्यालय से अपनी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

नए सिस्टम के लागू होने के बाद पीएफ खाताधारकों को कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। अब सदस्य आसानी से अपना पीएफ बैलेंस, क्लेम स्टेटस, सेवा रिकॉर्ड और पेंशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे। सबसे बड़ी खासियत यह है कि क्लेम दाखिल करने से पहले ही सिस्टम दस्तावेजों या जानकारी में मौजूद कमियों की पहचान कर देगा। इससे आवेदन में होने वाली गलतियां कम होंगी और क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना भी घटेगी।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top