अल्मोड़ा। जिले के विकासखण्ड धौलादेवी के गैराड़ गांव में मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी ले जाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक विकासखण्ड धौलादेवी के गैराड़ गांव में मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार पड़ गए। जिनमें भागीरथी (55) पत्ïनी जगत राम, ममता (32) पत्ïनी संजय कुमार, प्रीति (24) पुत्री जगत राम और कार्तिक (4) पुत्र संजय कुमार शामिल हैं। अचानक उनकी तबीयत बिगडऩे पर पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया। उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल रेफर किया गया है। देर शाम चारों को बेस अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।







Leave a Comment