पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांगेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन पर की गई कार्रवाई को गलत और एकतरफा बताया है। इन नेताओं ने पार्टी हाईकमान और पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा से मिलकर अपनी व्यथा बताने का फैसला लिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यक्रम में अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किए गए कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए विधायक मयूख महर पर भी कार्रवाई की मांग की है। निष्कासित नेताओं ने कहा कि वे दिल्ली जाकर हाईकमान के सामने अपना पक्ष रखेंगे। निष्कासित तीनों नेताओं ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस से निष्कासित महेंद्र सिंह लुंठी, भावना नगरकोटी , दीपक लुंठी शामिल थे।







Leave a Comment