Uttarakhand DIPR
Tenduwa

गाय लेने जंगल गई युवती पर झपटा तेंदुआ, गंभीर रूप से घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रानीखेत के गांव ऐना में गाय लेने जंगल गई एक युवती पर तेंदुए ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग तो गया लेकिन तब तक युवती घायल हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऐना गांव की बबीता बोरा (22) पुत्री दीवान सिंह बोरा गाय चराने साथियों के साथ ग्वाला गई थी। बताया जा रहा है कि वह गाय लेने के लिए जंगल की ओर अकेली गई, तभी झाडिय़ों के बीच छुपे तेंदुए ने बबीता पर हमला कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। लेकिन तब तक बबीता गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घायल बबीता को उप जिला चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटों के की वजह से उसे उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए और अन्य जंगली जानवरों की दहशत बनी है। आए दिन मवेशियों पर हमले हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकडऩे और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top