Uttarakhand DIPR
Weather

बदलेगा मौसम, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के लोगों को जल्द ही गरमी से राहत मिलने के आसार हैं। प्रदेश में 28 जून से दो जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं 29 जून से एक जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश के आसार है, इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इस दौरान येलो अलर्ट भी जारी किया है।

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में 27 और 28 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वही 29 जून से दो जुलाई तक उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

 

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top