देहरादून। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सोमवार 29 जून तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज बुधवार 24 जून से लेकर सोमवार 29 जून तक उत्तराखंड में बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने आज बुधवार 24 जून के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश बादलों की गर्जना के साथ होगी। राज्य के बाकी जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होगी।
25 जून को भी पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं 26 जून को सभी पर्वतीय जिलों में बारिश होगी। शुक्रवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गर्जना के साथ होगी। शनिवार 27 जून को 11 पहाड़ी जिलों में तो बारिश होगी लेकिन मैदानी जिले शुष्क रहेंगे।
28 और 29 जून को पूरे राज्य में बारिश का अनुमान है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। शेष पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।







Leave a Comment