अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दन्या दौरे के दौरान क्षेत्र को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। दन्या के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दन्या में रु 495.88 लाख की लागत से नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) के नए भवन का लोकार्पण भी किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। केदारखंड और मानसखंड में पर्यटन गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।
मास्टर प्लान से किया जा रहा है जागेश्वर धाम का सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए जागेश्वर मास्टर प्लान के माध्यम से वहां विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। धामी ने कहा कि पार्किंग क्षमता बढ़ाने के साथ ही धाम को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। सीएम ने ऐतिहासिक श्रावणी मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की बात की और कहा कि सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन के जरिए पहाड़ों से पलायन रोकने और रिवर्स पलायन को जमीन पर उतारने क लिए पूरी तरह समर्पित है।
शीतकालीन, आयुर्वेद ओर योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शीतकालीन, आयुर्वेद और योग आधारित पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन फेस्टिवल की अवधारणा से स्थानीय मेलों को नई पहचान मिली है जिससे स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
डबल इंजन कर रही है समग्र विकास – अजय टम्टा
इस अवसर पर केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी की डबल इंजन सरकार प्रदेश का समग्र विकास कर रही है।
महरा ने सौंपी 40 प्रस्तावों की सूची
जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह महरा ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित करीब 40 प्रस्तावों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी जिस पर सीएम ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
सीएम ने इन विकास कार्याे की घोषणा की
-शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर अल्मोड़ा में भव्य द्वार का निर्माण किया जाएगा।
-चमतोला खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।
– राजकीय महाविद्यालय गरुड़ाबांज में मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
-जीआईसी गरुड़ाबांज में चार अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
– प्रेम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
-खेती जटेश्वर मोटर मार्ग के कचौरी नामक स्थान से कलूटा पोलिंग बूथ तक मोटर मार्ग बनाया जाएगा।
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चगेठी का उच्चीकरण किया जाएगा।
– 495 लाख से निर्मित दन्या डिग्री कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण







Leave a Comment