देहरादून। शिमला बाइपास रोड स्थित भुड्डी गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
भुड्डी गांव निवासी 25 वर्षीय सोहेल अधिवक्ता थे। रविवार रात उनकी हत्या हो गयी थी। उनकी हत्या उनके ही छोटे भाई ने ही की। हत्या के बाद उसने कहानी बनाई की बाहर से आए बदमाशों ने बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी है। उसने लोगों को बताया कि बदमाशों ने उसके भाई को बातचीत करने घर से बाहर बुलाया और उन्हें गोली मार दी।
आसपास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। उसकी कहानी पर भरोसा कर पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग शव को मुख्य मार्ग पर ले आए और जाम लगा दिया। पुलिस अब शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है।







Leave a Comment