Uttarakhand DIPR
WhatsApp Image 2026 06 14 at 18.29.03

कैंचीधाम में पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

खबर शेयर करें

नैनीताल । कैंचीधाम में स्थापना दिवस मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर होमस्टे संचालक की बेटी से कथित छेड़खानी का आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी और पुलिस चौकी का घेराव किया।  दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें 15 जून को होने वाले कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले से पहले आस्था की नगरी में हंगामा खड़ा हो गया। मंदिर के समीप स्थित एक होमस्टे संचालक की बेटी ने मेले की ड्यूटी में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी का आरोप लगाया। इसकी  खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा  । आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने दोनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी और लोग पुलिस चौकी तक ले जाकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लोगों ने चौकी का घेराव करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा स्थिति को नियंत्रित किया। भवाली के कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

 ऊधमसिंहनगर में तैनात एएसआई जगदीश प्रसाद और कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार मेले की ड्यूटी के लिए कैंची धाम पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों ने एक होम स्टे संचालक की बेटी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर दोनों के साथ विवाद और मारपीट की स्थिति बन गई।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top