Uttarakhand DIPR
leopard e1663476090494

आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को उठा ले गया गुलदार, झाडियों में मिला शव

खबर शेयर करें

कोटद्वार। चौबट्टाखाल क्षेत्र के ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में आंगन में खेल रही चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। बच्ची का क्षत-विक्षत शव झाडिय़ों से बरामद हुआ।
मिली जानाकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी दृष्टि रात को खाना खाने के बाद घर के आंगन में खेल रही थी। तभी घात लगाए गुलदार ने उसे जबड़े में जकड़ लिया और मासूम बच्ची को घर के आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया। परिजनों का शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दृष्टि की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन के बाद घर से कुछ दूरी पर झाडिय़ों में बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लम्बे समय से गुलदार का आतंक बना है लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top