Uttarakhand DIPR
guldar attack

गुलदार के हमले से युवती घायल, चेहरे और हाथों में किए गहरे घाव

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के एक गांव में गुलदार ने एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुलदार के हमले से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती के हाथों और चेहरे पर गहरे घाव हो गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कुजवाड़ गांव की रहने वाली मूकबधिर युवती संगीता सुबह शौच के लिए निकली थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले से छटपटाती युवती को बचाने के लिए परिजन दौड़े तो गुलदार युवती को छोडक़र जंगल की ओर भाग गया। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती के चेहरे और हाथों में गुलदार ने गहरे घाव कर दिए हैं।

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और अस्पताल जाकर युवती का हालचाल जाना। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने घायल युवती के परिजनों को अग्रिम राहत के दौर पर 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top