देहरादून। उत्तराखंड में प्रस्तावित विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्री-एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। पिछले साल दिसंबर महीने में शुरू हुई प्री-एसआईआर प्रक्रिया के तहत 27 मार्च 2026 तक प्रदेश भर में 85.50 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदाताओं की शत प्रतिशत मैपिंग किए जाने को लेकर 1 अप्रैल से प्री-एसआईआर में मैपिंग का सघन अभियान शुरू होने जा रहा है, ताकि प्रदेश के पिछड़े हुए जिलों में भी मैपिंग फीसदी को बढ़ाया जा सके। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि उत्तराखंड में आगामी मई-जून महीने में एसआईआर का कार्यक्रम शुरू हो सकता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय शत प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग करने पर जोर दे रहा है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा भी शुरू की है जिसके तहत मतदाता एक क्लिप पर अपने बीएलओ के साथ कॉल बुक करा सकते हैं।







Leave a Comment