नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दी। नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को सबसे पहले मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की।
इसके साथ ही उन्होंने बद्री गाय का घी एवं प्रदेश के पहाड़ी अंचलों में होने वाले पांच प्रकार के राजमा और शहद भी भेंट किया। यह भेंट प्रधानमंत्री को प्रदेश और स्थानीय संस्कति से जोडऩे का एक प्रतीकात्मक प्रयास था।







Leave a Comment