Uttarakhand DIPR
KMO Bus

गेठिया के पास पलटी केमू की बस, एक की मौत, 7 घायल

खबर शेयर करें
हल्द्वानी से बिर्थी जा रही थी बस 14 यात्री थे सवार

हल्द्वानी। ज्योलिकोट-भवाली मार्ग पर गेठिया के समीप एक दर्दनाक सडक़ में कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) की एक बस अनियंत्रित होकर सडक़ पर ही पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बिर्थी की ओर जा रही थी, बस में कुल 14 यात्री सवार थे। जैसे ही बस गेठिया के पास एक मोड़ पर पहुंची तो अचानक बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सडक़ पर ही पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top