Uttarakhand DIPR
Kedarnath jpg

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

खबर शेयर करें

देहरादून। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी गई है। 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे वृष लग्ïन में श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदार के द्वार खोले जाएंगे। यह निर्णय धार्मिक परंपराओं के तहत ओंकारेश्वर मंदिर में विधि-विधान पूर्वक पूर्जा अर्चना के बाद लिया गया।

घोषणा के साथ ही यात्रा मार्गो, होटलों, गेस्ट हाउसों और पंजीकरण केंद्रों पर हलचल तेज हो गई है। मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने इस वर्ष यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने का भरोसा दिलाया है। लाखों श्रद्धालु अब यात्रा की तैयारी, पंजीकरण और स्वास्थ्य जांच में जुट गए हैं।

हिमपात के कारण शीतकाल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान भगवान की उत्सव मूर्ति को ऊखीमठ लाया जाता है, जहां शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में नियमित पूजा की जाती है। मौसम ठीक होने पर हर साल विधिवत ढंग से कपाट खोल दिए जाते हैं।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top