नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)की नई इमारत सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का आज पीएम नरेंद्र मोदी उद्घाटन किया।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया, जो एक नई इमारत है जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं। केंद्र ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि नई इमारतें भारत की प्रशासनिक शासन संरचना को दर्शाती हैं और आधुनिक, कुशल, सुलभ और नागरिक.केंद्रित शासन प्रणाली के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती हैं।
इस ऐतिहासिक तारीख पर नई दिल्ली को औपचारिक रूप से भारत की आधुनिक राजधानी बनाए जाने के 95 वर्ष हो गए हैं। नई दिल्ली को 13 फरवरी, 1931 को देश की राजधानी बनाए जाने के समारोह के बाद से बहुत कुछ बदल चुका है। शुक्रवार को यह प्रतिष्ठित स्थल एक और महत्वपूर्ण घटना का साक्षी बना जब इसके निकट स्थित नए पीएमओ भवन और कर्तव्य भवन 1 एवं कर्तव्य भवन 2 का उद्घाटन हुआ। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय हैं जो पहले अलग-अलग स्थानों पर स्थित थे। कर्तव्य भवन 1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि और कई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों के कार्यालय स्थित हैं जो पहले अलग-अलग स्थानों से कार्य करते थे। इनके एक ही स्थान पर होने से सरकार के उच्चतम स्तर पर रणनीतिक समन्वय मजबूत होने की उम्मीद है। कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्तए रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कॉर्पोरेट मामले, शिक्षा, संस्कृति, विधि एवं न्याय, सूचना एवं प्रसारण, कृषि एवं किसान कल्याण, रसायन एवं उर्वरक एवं जनजातीय मामलों सहित प्रमुख मंत्रालयों के कार्यालय होंगे। इस समेकन का उद्देश्य अंतरमंत्रालयी समन्वय को सुधारना और जनता की पहुंच को सुगम बनाना है।







Leave a Comment