Uttarakhand DIPR
Bus accident

गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन की मौत, 31 घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखण्ड के विकासनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। कालीस क्षेत्र के अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर मालसी इलाके में हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित हेाकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। बस संख्या एचपी 66ए-2588 एचआरटीसी के नेरवा डिपो की थी, जिसमें 34 यात्री सवार थे। पांरभिक जांच में सामने आया है कि सडक़ संकरी होने के कारण सामने से आ रहे वाहन को पास देने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग भी मदद के लिए दुर्घटना स्थल पहुंचे।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top