Uttarakhand DIPR
bear

चारा लेने गई महिलाओं पर भालू ने किया हमला, 7 महिलाएं घायल

खबर शेयर करें

जखोली। जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई 7 महिलाओं पर अचानक एक भालू ने हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिलाओं ने दरांती से वार किए और शोर मचाते हुए दौड़ लगाई। इस दौरान सातों महिलाएं घायल हो गईं सभी घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। वहीं वन विभाग के रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भालू के हमले लगातार बढ़ रहे हैं वन विभाग ने खानापूर्ति के लिए एक प्लास्टिक का डंडा पकड़ाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी बांगर के धारकुडी गांव की महिलाएं सुबह करीब 9 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूर पर जंगल में घास लेने गई थीं। तभी इन महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए महिलाओं ने दरांती से वार कर अपनी जान बचाई और वहां से किसी तरह दौडक़र भागी। भालू के भय से महिलाएं दौड़ते समय कई बार गिरी भी जिससे वे घायल हो गई। दौड़ते समय 55 वर्षीय कीड़ी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि उनकी बहू सीमा देवी (27), अनु देवी (26), सोना देवी (39), सुनीता देवी (33), पिंकी देवी (32) और फूल देवी (35) घायल हो गई। सभी को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कीड़ी देवी को हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

दराती से वार कर फकीरी देवी ने बचाई जान

उधर ब्लॉक के खरोड़ा गांव में पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गईं फकीरी देवी पर भी अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भालू पर दरांती से वार करके शोर मचाया शुरू कर दिया। महिला का शोर सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। तब तक भालू भाग गया। हालांकि भालू के हमले में फकीरी देवी घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। लोगों ने ग्रामीण महिला के साहस की प्रशंसा की।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top