नई दिल्ली। टीवी श्रृंखला महाभारत में कर्ण की प्रतिष्ठित भूमिका निभाने वाले अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि पंकज धीर कैंसर से जूझ रहे थे। धीर के मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया कि आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा। उनका अंतिम संस्कार आज शाम में किया जाएगा।
पंकज धीर ने प्रसिद्धा धारावाहिक चंद्रकांता, बढ़ो बहू, ज़ी हॉरर शो, कानून और हाल ही में ससुराल सिमर जैसे टीवी धारावाहिकों के साथ-साथ सोल्जर, अंदाज़, बादशाह और तुमको ना भूल पाएंगे जैसी फिल्में भी शामिल हैं। पंकज धीर को 1988 में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत से काफी प्रसिद्धि मिली। इस शो में धीर ने कर्ण का रोल प्ले किया था। उन्होंने बड़ी संजीदगी के साथ इस किरदार को निभाया था। उसकी आज भी मिसाल दी जाती है। एक इंटरव्यू मं पंकज ने बताया था कि शुरुआत में उहोंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। उन्होंने कांट्रेक्ट साइन कर लिया था, लेकिन उनका ऑडिशन अच्छा जाने के बावजूद ये रोल फिरोज खान को मिला।
इसकी वजह बताते हुए पंकज ने कहा था कि मेकर्स चाहते थे कि बृहन्ïनला के रोल के लिए अपनी मूंछें हटवाएं। ऐसा करने से पंकज ने मना कर दिया था। उनकी इस जिद ने बीआर चोपड़ा को नाराज कर दिया। उन्होंने एक्टर को स्टूडियो से बाहर कर दिया। फिर कुछ समय पर पंकज को कर्ण के रोल में लिया गया।






Leave a Comment