Uttarakhand DIPR
Bonus

राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा: महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ बोनस का तोहफा

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश किए हैं। राज्य कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्तूबर तक डीए का नकद भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिया जाएगा।
इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ता का तोहफा दे दिया। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए देने का निर्णय लिया है, जिसमें एक जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित कर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया है। दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस व डीए जारी करने का फैसला लिया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की थी। अपर सचिव वित्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस व डीए के लिए शासन स्तर पर प्रक्रिया जारी थी। इसके बाद आज बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने का एलान कर दिया गया। कर्मचारियों को एक जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक के पुनरीक्षित महंगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जाएगा। एक नवम्बर से महंगाई भत्ते का भुगतान नियमित रूप से वेतन के साथ सम्मिलित किया जाएगा।

kaadi ad 1 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top