Uttarakhand DIPR
Agniveer

सोमनाथ ग्राउंड में शुरु हुई अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। रानीखेत के कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर स्थित सोमनाथ ग्राउंड में उत्तराखंड के लिए गुरुवार को अग्निवीर भर्ती रैली की शुरुआत हुई। भर्ती में बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना भाग्य आजमाया। मुख्यालय भर्ती जोन लखनऊ के मेजर जनरल मनोज तिवारी ने भर्ती रैली का शुभारंभ किया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई।

गुरुवार को सोमनाथ ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हुआ। भर्ती रैली की शुरुआत दौड़ से हुई, जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़ रखी गई थी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियोंं की शारीरिक दक्षता परीक्षा लंबाई, सीना और वजन मापा गया। इसके बाद उन्हें 9 फीट जम्प, बैलेंसिंग और अन्य शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली गई। भर्ती रैली में बागेश्वर जिले के छह तहसीलों बागेश्वर, दुगनाकुरी, गरुड़, कपकोट, कांडा और कौसानी के करीब एक हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। अल्मोड़ा भर्ती कार्यालय की ओर से कुमाऊं के चार जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के युवाओं के लिए इस भर्ती की विज्ञप्ति निकाली गई थी। इस बार अभ्यर्थियों को अलग-अलग वर्ग की भर्ती के लिए एक ही फिजिकल टेस्ट की सुविधा दी गई है।

1110202602 Follow us on Google News Follow us on WhatsApp Channel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Rating

Scroll to Top